होमTouristपंजाब में मौसम ने ली करवट, बादलों के छाने से तापमान में गिरावट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

पंजाब में मौसम ने ली करवट, बादलों के छाने से तापमान में गिरावट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

-
संवाद सूत्र, पठानकोट। शहर में मौसम ने अचानक करवट ली है। दिनभर तेज धूप के बीच बादलों की आवाजाही से
Punjab-weather-(4)-1776651439690_v

संवाद सूत्र, पठानकोट। शहर में मौसम ने अचानक करवट ली है। दिनभर तेज धूप के बीच बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 18.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

कल के मुकाबले अधिकतम तापमान में करीब 1.2 डिग्री की कमी आई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे और हवाएं चलने से वातावरण सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसका प्रभाव पठानकोट और आसपास के इलाकों पर भी देखा जा रहा है।

आने वाले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद मौसम के फिर से शुष्क रहने की उम्मीद है, हालांकि तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर तक बादलों और सूरज के बीच आंख-मिचौली चलती रही।

आपको यह भी पसंद आ सकता है

पंजाब में मौसम ने ली करवट, बादलों के छाने से तापमान में गिरावट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

संवाद सूत्र, पठानकोट। शहर में मौसम ने अचानक करवट ली है। दिनभर तेज धूप के

पठानकोट में दिनदहाड़े महिला से पर्स स्नैच, बाइक सवार फरार; कैमरे में कैद हुई वारदात

जागरण संवाददाता, पठानकोट। पठानकोट जिले के सुजानपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े

No Comments