
Last updated: May 14th, 2026 at 07:03 pm
डिजिटल डेस्क, पठानकोट। पठानकोट में हाल ही में हुए सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मृतका सिमरनजीत कौर के बेटे और बेटी ने अपने ही पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत किया गया कृत्य है।
परिजनों के अनुसार 25 अप्रैल को सिमरनजीत कौर अपनी परिचित बंदना शर्मा के साथ अड्डा माधोपुर से पैदल अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिमरनजीत कौर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने उस समय मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
अपनी खबर हमें भेजें – हम उसे दुनिया तक पहुँचाएंगे।
© 2026 Pathankot Life. All rights reserve
No Comments